Loading...

सिरसागंज में आबकारी विभाग का शराब दुकानों पर निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Gargachary Times 22 August 2026, 19:45 43 views
Firozabad
सिरसागंज में आबकारी विभाग का शराब दुकानों पर निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने सिरसागंज क्षेत्र में फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज द्वारा मय स्टाफ दुकानों और उनके कैंटीन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान दुकानदारों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने देने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखी जाए तथा पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने और बिक्री का शत-प्रतिशत रिकॉर्ड पॉस मशीन के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को अद्यतन रखने, ग्राहकों के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग ने दुकानदारों को नियमों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब की बिक्री में निर्धारित नियमों एवं मूल्य का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से शराब विक्रेताओं में भी सतर्कता बढ़ी है।
Follow Samachar24