Loading...

जूते पहनते समय छात्र को सर्प ने काटा

Gargachary Times 22 August 2026, 19:50 74 views
Jalaun
जूते पहनते समय छात्र को सर्प ने काटा
कोंच(जालौन) इंटरमीडिएट का छात्र विद्यालय जाने के लिए तैयार हो रहा था और जैसे ही उसने जूते पहनना छह तभी जूते में छिपे सर्प ने उसे काट लिया आनन फानन में परिवरीजन छात्र को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर उसका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला गांधी नगर निवासी प्रदीप चंद्र ताम्रकार का 18 वर्षीय पुत्र अभिनव ताम्रकार गल्ला मंडी स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है घटना दिन शनिवार समय करीब सुबह 8:00 बजे की है जब अभिनव विद्यालय जाने के लिए तैयार हो रहा था और जैसे ही उसने जूते पहनना चाहा और जूते में रखे मोजों को निकाला ही था तो जूते में बैठे सर्प ने उसके पैर में काट लिया सर्प के काटने से छात्र हड़बड़ा गया और चिल्ला कर परिजनों को आवाज दी परिजनों के आने पर उसने पूरी घटना बतायी तो समय गबाये बिना परिजन अभिनव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए जहां पर डॉक्टरों द्वारा छात्र का उपचार जारी है।
Follow Samachar24