पुत्री ने पिता व सौतेली माँ पर लगाये गम्भीर आरोप
Gargachary Times
22 August 2026, 19:51
43 views
Jalaun
कोंच/जालौन पिता की दूसरी शादी होने के बाद पहले मां से उत्पन्न पुत्री के साथ पिता जबरन गलत संबंध बनाए जाने की कोशिश करने लगा जिस पर पुत्री ने विरोध किया तो पिता ने मां जैसी हत्या करने की पिता ने धमकी दे डाली
मोहल्ला गांधीनगर निवासी उमेश कुमार की पुत्री ने दिन शनिवार को कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे पिता अत्यधिक शराब पीने के आदी हैं व मेरी माँ की मृत्यु के उपरांत पिता ने दूसरी शादी अनीता देवी सरकारी अध्यापिका से कर ली है जो मुझे प्रताड़ित करती है व मेरे पिता अक्सर मुझसे गलत सम्बन्ध रखने का दबाब बनाते हैं घटना दिनांक 20 अगस्त 2026 रात्रि 11 बजे की है जब मेरे पिता शराब पीकर आये और मेरे साथ जबरजस्ती करने लगे बिरोध करने पर मुझे मां की तरह हत्या करने की धमकी दी अगले दिन मेरी सौतेली माँ जब कोंच आयी तो वह भी पिता का ही पक्ष लेते हुए मुझ पर सम्बन्ध बनाने का दबाब डालने लगी जिससे में असहाय की स्थिति में हूँ मेरे पिता कल रात से कहीं गायब हैं पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है