दबंगों ने खुदबाई सरकारी सड़क, बंद किया 100 वर्ष पुराना कुलावा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Gargachary Times
24 August 2026, 19:29
35 views
Mathura
गोवर्धन तहसील के गांव बझेरा का है जहां ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर दबंग एवं वर्तमान ग्राम प्रधान तथा तहसील प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए पूरा मामला एक सड़क से जुड़ा हुआ है जिसको गांव के कुछ दबंग लोग हरदम जगबीर नारायण बनवारी आदि ने ग्राम प्रधान जुगल किशोर और तहसील प्रशासन पटवारी कानून को आदि के साथ मिली भगत से एक पुरानी पक्की सड़क को जेसीबी मशीन द्वारा खुदवा कर अपने खेत में शामिल करने की कोशिश की जा रही है यह पक्की सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई थी जो गोवर्धन से गांव बझेरा होते हुए कोकेरा से निकलकर नेशनल हाईवे 19 को चौमुहा पर जाकर जोड़ती है इस सड़क से कई विद्यालय के बच्चे बस और अन्य साधनों द्वारा पढ़ने जाते हैं कई मरीजों को इमरजेंसी में बड़े अस्पतालों को ले जाया जाता है कुछ दिन पहले एक बस इस सड़क को खोदे जाने के कारण बनी खाई में पलट गई जिसमें 25 से 30 बच्चे बैठे थे जिनमें कई बच्चें घायल हो गए अगर किसी बच्चे की जनहानि हो जाती तो क्या होता दबंगों द्वारा खोद दी गई इस पाक की सड़क के विषय में ना तो मुख्य अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मथुरा कोई संज्ञान ले रहा है और ना प्रांतीय लोक निर्माण विभाग,ग्रामीणों द्वारा कई बार तहसील प्रशासन गोवर्धन को लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है तथा मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर भी कई बार शिकायत किए जाने पर भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है इतना ही नहीं इन दबंग व्यक्तियों ने आजादी के पहले से लगभग 50 से ज्यादा किसानों की सिंचाई के लिए बनाए गए बम्बा के संख्या 84 को भी अवरुद्ध कर दिया है जिससे 50 से ज्यादा किसानों की सिंचाई बंद हो गई है इन लोगों के कारण गांव में भारी तनाव बना हुआ है किसी भी समय कोई जानलेवा टकराव होने की आशंका है सड़क खोदने के द्वारा बनी हुई खाई का वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है कई बार तहसील प्रशासन मुआयना करने भी आया है लेकिन प्रधान के राजनीतिक प्रभाव और उक्त लोगों के आर्थिक दबाव में आकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई है और ग्रामीणों का कहना है कि इन दबंग लोगों ने लगभग डेढ़ बीघा सरकारी जमीन भी अपने खेत में जोत रखी है साथ ही ऐसा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है हाल ही में ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी मथुरा और मुख्य अधिशासी अभियंता मथुरा को भी दिनांक 14 अगस्त 2026 को लिखित प्रार्थना पत्र देकर संपूर्ण समस्या से अवगत करा दिया है मगर हफ्तों बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है जब ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उनका कहना है कि हमें तहसील से कोई लिखित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है जब आर आई और लेखपाल या एसडीएम साहब की तरफ से कोई पत्र मिलेगा तभी हम कार्रवाई करेंगे और बोला की जब दबंग और प्रधान सड़क काट रहे थे तो ग्रामीण कहां चले गए थे जिसकी ऑडियो मोबाइल रिकॉर्डिंग भी ग्रामीणों के पास उपलब्ध है आप सुन सकते हैं कहीं कोई समाधान नहीं होते देखा पीड़ित परेशान ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी समस्या पहुंचाने की गुहार लगाई है आखिर क्यों योगीराज में इस प्रकार के दबंग लोग पक्की सड़कों को काट डालते हैं