धोखाधड़ी मामले में वांछित चल रहे शातिर को गोवर्धन पुलिस ने भेजा जेल
Gargachary Times
24 August 2026, 19:36
43 views
Mathura
गोवर्धन - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्दशन में चलाये जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में गोवर्धन पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जिसमे जमीन की धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका गलत इस्तेमाल करने के मामले में राधाकुण्ड निवासी युवक मुकेश मिश्रा पुत्र बाबूलाल मिश्रा उम्र लगभग पेंतीस वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले के अनुसार वादी बिहारी लाल मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ मिश्रा निवासी राधाकुण्ड द्वारा शिकायत की गयी थी की उनके रिहायशी मकान व खेती की जमीन को हड़पने के उद्देश्य से बिना उनकी सहमति से जमीन का सौदा कूट रचित दस्तावेज के आधार पर कर दिया था। साथ ही वादी के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयीं जिसमे पुलिस ने मुकेश व अखिलेश पुत्र बाबूलाल मिश्रा रेखा पत्नी बाबूलाल मिश्रा निवासी राधाकुण्ड व राधाब्लभ कौशिक पुत्र बासुदेव कौशिक निवासी गोवर्धन प्रदीप कुमार अग्रवाल पुत्र सूरजभान निवासी राधाकुण्ड विकास पुत्र राधाब्लभ निवासी गोवर्धन कृष्ण गोपाल पुत्र महेश मिश्रा निवासी राधाकुण्ड के खिलाफ थाना गोवर्धन में मामला दर्ज किया गया था। जिसमे सोमबार को गोवर्धन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मुकेश मिश्रा पुत्र बाबूलाल मिश्रा को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।