Loading...

नशा-मुक्ति अभियान” एन.कोर्ड के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक -जिलाधिकारी

Gargachary Times 24 August 2026, 19:37 40 views
Mainpuri
नशा-मुक्ति अभियान” एन.कोर्ड  के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक -जिलाधिकारी
मैनपुरी - जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने नशा-मुक्ति अभियान” एन.कोर्ड के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को नशा उन्मूलन के लिए बहु-आयामी रणनीति अपनाने पर बल देते हुए कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल प्रवर्तन ही पर्याप्त नहीं है बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक पुनर्वास के उपायों को भी समान रूप से लागू करना आवश्यक है। उन्होने कहा कि विभिन्न ग्रामों में पारंपरिक रूप से अवैध शराब निर्माण से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाए, ऐसे परिवारों को सरकारी योजनाओं में लाभान्वित किया जाए ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो और वह अवैध गतिविधियों से स्वेच्छा से दूर हो सकें। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों, कॉलेजों एवं विशेष रूप से आवासीय एवं बोर्डिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जायें, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि नशा-मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए दोहरी रणनीति अपनाई जाए एक ओर प्रवर्तन के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर रोक लगायी जाये वहीं दूसरी ओर प्रभावित व्यक्तियों को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाये, इससे न केवल नशे की प्रवृत्ति में कमी आएगी बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी सुनिश्चित होगा। श्री त्रिपाठी ने ड्रग निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल स्टोर्स पर सघन जांच अभियान चलाया जाए, बिना चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री, प्रतिबंधित इंजेक्शन तथा अन्य मादक पदार्थों की अवैध आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखी जाये। ड्रग निरीक्षक ने बताया कि गत् दिवस अयांश मेडिकल स्टोर पर बड़ी संख्या मंे नारकोटिक्स व एंटीबायोटिक दवाएं मिलीं, सम्बन्धित दुकानदार खरीद बिक्री से सम्बन्धित बिल नहीं दिखा सका, जिस पर बिना बिल की दवाओं की बिक्री न करने का नोटिस जारी कर दवाओं के नमूने लेकर जॉच हेतु भेजा गया है। उन्होने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी आपस मंे समन्वय स्थापित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं, नशा-मुक्त अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। उन्होने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। समीक्षा के दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि चालू माह में अब तक नशामुक्त उन्मूलन के अन्तर्गत 49 अभियोग पंजीकृत कराये गये, 1500 लीटर अवैध कच्ची शराब, लहन की बरामदगी कर नष्ट कराया गया, पुलिस कार्यवाही में 710 ग्राम गांजे की बरामदगी कर 02 व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, विद्यालयों में जागरूकता के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा उन्मूलन से सम्बन्धित स्लोगन की वॉल राइटिंग करायी गयी। उन्होने समीक्षा के दौरान कहा कि जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों से मिलने वालों की सघन तलाशी करायी जाये, जिला कारागार में प्रतिबन्धित नशा सामिग्री किसी भी दशा में न पहुंचे, सुनिश्चित किया जाये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी हितेन्द्र शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव, ड्रग निरीक्षक दीपक कुमार, उप खंड अधिकारी वन्दना सिंह डिप्टी जेलर रतन प्रिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24