Loading...

जुरेल का धमाकेदार शतक! भारत ने 503/9 पर पारी घोषित, श्रीलंका 8/2

Gargachary Times 24 August 2026, 19:47 38 views
Sports
जुरेल का धमाकेदार शतक! भारत ने 503/9 पर पारी घोषित, श्रीलंका 8/2
भारत ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया है। टीम ने पहली पारी 503/9 रन के स्कोर पर घोषित की। उसके बाद दिन का खेल समाप्त होने से पहले 8 रन पर श्रीलंका के 2 विकेट भी गिरा दिए। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने सोमवार को 300/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया। पहले दिन नाबाद लौटे सारांश जैन 6 रन पर आउट हुए। जबकि, ध्रुव जुरेल ने शतक पूरा किया। वे 177 बॉल पर 115 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने दूसरा टेस्ट शतक लगाया। टी-ब्रेक से पहले ऋषभ पंत 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले दिन 3 रन पर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए पंत ने दूसरे दिन वापसी करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए। भारतीय टीम ने पहले सेशन में 119 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। डेब्यू कर रहे सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका ने एक और विकेट गंवा दिया। उसने लगातार दूसरे ओवर में विकेट गंवाया। मानव सुथार की बॉल को प्रभात जयसूर्या ने रोकने की कोशिश की। गेंद पहले पैड से टकराई। जोरदार अपील के बाद अंपायर ने उन्हें LBW आउट दिया। जयसूर्या ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल-ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप को सिर्फ छूती हुई दिखी। जयसूर्या को अंपायर्स कॉल पर आउट दिया गया। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में भारत को विकेट दिला दिया। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर लाहिरू उदारा को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। ऑफ स्टंप की ओर आती गेंद ने उछाल लिया। इस पर उदारा को शॉट खेलना पड़ा, लेकिन बॉल उनके बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर स्लिप पर गई। तीसरे स्लिप में यशस्वी जायसवाल ने दाईं ओर फुल लेंथ डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया।
Follow Samachar24