Loading...

राया-ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई, 2.950 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 25 August 2026, 21:44 50 views
Mathura
राया-ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई, 2.950 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
अमित अग्रवाल थाना राया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव नगला चेता बंबा पुल सौख खेड़ा नाले की पटरी के समीप से अवधेश कुमार उर्फ शह शांह पुत्र कृपाल सिंह निवासी भरऊ गढ़, थाना राया को गिरफ्तार किया गया आरोपी के खिलाफ थाना राया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह समेत थाना राया पुलिस कर्मी शामिल रहे
Follow Samachar24