Loading...

सड़क हादसे में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम सिंह की मौत, क्षेत्र में शोक

Gargachary Times 26 August 2026, 20:38 41 views
Mathura
सड़क हादसे में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम सिंह की मौत, क्षेत्र में शोक
फरह।कस्बा फरह निवासी प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम सिंह पुत्र रदामोदर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेम सिंह मंगलवार को निजी कार्य से मथुरा गए थे। वापस लौटते समय बाद गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. प्रेम सिंह बच्चों के इलाज के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे। मिलनसार स्वभाव के कारण वह लोगों में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में यज्ञदत्त शर्मा, विज्ञान सिंह, शिशुपाल सिंह, मुकुंद अग्रवाल, सुंदर सिंह, कृष्णपाल सिंह, मनोज, जितेंद्र पचौरी, दिनेश, डॉ. गोपाल, गुमान सिंह, हरिओम सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीण और परिचित जन शामिल हुए।
Follow Samachar24