सड़क किनारे उगी झाड़ियों से आवागमन में दिक्कत, हादसे का खतरा
Gargachary Times
26 August 2026, 20:40
63 views
Mathura
शहर से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां फैलने से सड़क का किनारा संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को विशेषकर मोड़ वाले स्थानों पर परेशानी होती है।
लंबे समय से सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई-छंटाई नहीं कराई गई है। झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई देने में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं पैदल राहगीरों को भी सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
झाड़ियाँ किसी किसी जगह तो सड़क पर करीब दो व तीन फुट की जगह में फैली हुई है।
बैराज पुल वाले रास्ते पर गोकुल तिराहे से गौशाला तिराहे तक कई जगह यही हाल है।
वहीं बल्देव रोड पर रावल से लेकर गौशाला तिराहे तक और बल्देव भी यही हाल है।
अगर देखा जाए तो शहर से ग्रामीण क्षेत्र की जोड़ने वाली सड़कों पर ज्यादातर यही हाल मिलेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है की जन्माष्टमी पर्व को लेकर प्रशासन सहित अन्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।
लोगों का कहना है कि अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए संबंधित विभाग से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई और कटाई-छंटाई कराई जाए, झाड़ियों की सड़क से करीब दो से तीन फुट की दूरी तक कटाई कराई जाए, ताकि यातायात सही से सुचारु रहे और संभावित हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
वहीं सड़क पर आ रही कुछ पेड़ों की टहनियों की भी ऊंचाई तक छटाई कराई जाए। जिससे बड़े वाहनों के आवागमन में पेड़ो की टहनियाँ अड़चन न बने।