शिकोहाबाद में उत्साह और अकीदत के साथ निकला जश्ने ईदुल मिलादुन्नबी का जुलूस
Gargachary Times
26 August 2026, 20:40
51 views
Firozabad
शिकोहाबाद। नगर में जश्ने ईदुल मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही उत्साह, उमंग और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान पूरा नगर नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से गूंजता रहा।जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए विभिन्न स्थानों से गुजरा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। युवाओं के साथ बुजुर्गों और बच्चों में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने मिलादुन्नबी के संदेश को आत्मसात करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिसकर्मी जुलूस की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।आयोजकों ने जुलूस में शामिल सभी लोगों तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले प्रशासन और पुलिस का आभार व्यक्त किया। जश्ने ईदुल मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना देखने को मिली।