Loading...

जिला जेल में दहेज हत्या के दोषी बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Gargachary Times 26 August 2026, 20:41 35 views
Firozabad
जिला जेल में दहेज हत्या के दोषी बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
फिरोजाबाद। जिला कारागार में दहेज हत्या के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार एटा जिले के रहने वाले मोहम्मद हुसैन अपनी पत्नी और बेटे के साथ बहू की हत्या के मामले में दोषी पाए गए थे। वह 22 जनवरी 2026 से फिरोजाबाद जिला कारागार में सजा काट रहे थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जेल प्रशासन के अनुसार प्रथम दृष्टया बंदी की मौत हार्ट अटैक के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की जानकारी बंदी के परिजनों को दे दी गई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बंदी की अचानक हुई मौत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24