Loading...

वांछित अभियुक्त रमाकांत मौर्य गिरफ्तार, डबरई पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा

Gargachary Times 26 August 2026, 20:41 42 views
Firozabad
वांछित अभियुक्त रमाकांत मौर्य गिरफ्तार, डबरई पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा
फिरोजाबाद। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को डबरई पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमे से संबंधित आरोपी डबरई पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद है।सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रमाकांत मौर्य पुत्र ओमप्रकाश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्तमान में दयाल नगर गली नंबर-2, थाना उत्तर, फिरोजाबाद में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास प्रतापपुर, थाना खैरगढ़, जनपद फिरोजाबाद बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना दक्षिण में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 740/2026, धारा 69/352 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएचओ योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सिंहराज सिंह, हेड कांस्टेबल मदनलाल, कांस्टेबल अमित कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल अर्पित कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24