Loading...

20 हजार के इनामी वांछित आरोपी को थाना दक्षिण पुलिस ने दबोचा

Gargachary Times 26 August 2026, 20:41 44 views
Firozabad
20 हजार के इनामी वांछित आरोपी को थाना दक्षिण पुलिस ने दबोचा
फिरोजाबाद। वांछित और इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जैन मंदिर चौराहा से वांछित अभियुक्त अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी नई बस्ती, मुस्ताक बिल्डिंग, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 1324/2025, धारा 420, 406, 467, 468, 471 और 506 के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल धनंजय सिंह और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24