Loading...

चोरी के केबल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कटर-ब्लेड और बाइक बरामद

Gargachary Times 26 August 2026, 20:42 56 views
Firozabad
चोरी के केबल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कटर-ब्लेड और बाइक बरामद
फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 30 मीटर एयरटेल बीटीएस पावर केबल, कटर, तार काटने वाला ब्लेड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद केबल की अनुमानित कीमत करीब 8,500 रुपये बताई गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत नारखी पुलिस टीम ने 26 अगस्त को नगला रामकुंवर से गौंछ का बाग की ओर आने वाले रास्ते से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र दयाचरन निवासी रामनगर, थाना पचोखरा और अंकित पुत्र प्रमोद निवासी रामनगर, थाना पचोखरा, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना नारखी में मुकदमा अपराध संख्या 358/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 मीटर एयरटेल बीटीएस पावर केबल के अलावा एक कटर और तार काटने वाला ब्लेड बरामद किया। घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल संख्या UP 83 BU 8814 को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, उपनिरीक्षक आयुष राणा, उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह तथा रिक्रूट आरक्षी तुषार यादव और रोबिन सिंह शामिल रहे।
Follow Samachar24