Loading...

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Gargachary Times 27 August 2026, 20:09 48 views
Firozabad
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप से संबंधित मामला दर्ज था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सादिक पुत्र शरीफ, निवासी अमन कॉलोनी गली नंबर-3, तैयबा मस्जिद के पास, इस्लाम नगर, गाजियाबाद के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना जसराना में पंजीकृत मु0अ0सं0 417/26, धारा 137(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक दिनेश वर्मा, उपनिरीक्षक सुधीर अत्री, कांस्टेबल पवन कुमार और महिला आरक्षी पूजा शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
Follow Samachar24