Loading...

विप्र समाज ने राम कुंड पर किया श्रावणी उपाकर्म बांधे रक्षा सूत्र

Gargachary Times 28 August 2026, 20:53 52 views
Jalaun
विप्र समाज ने राम कुंड पर किया श्रावणी उपाकर्म बांधे रक्षा सूत्र
कोंच(जालौन)श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिन शुक्रवार समय करीब सुबह 8 बजे नगर के रामकुंड स्थित शिव शक्ति पावन धाम में श्रावणी उपाकर्म महोत्सव का आयोजन पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया कार्यक्रम में ब्राह्मणों एवं वैदिक परंपरा में आस्था रखने वाले लोगों ने विधि-विधान से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। कार्यक्रम के दौरान रामकुंड परिसर में श्रद्धालु एकत्रित हुए जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हेमाद्रि स्नान एवं आत्मशुद्धि की परंपरा निभाई गई इस दौरान गोमूत्र गोबर गोदुग्ध दही और घृत से निर्मित पंचगव्य तथा कुशा के माध्यम से पारंपरिक दस विधियों से स्नान किया गया धार्मिक मान्यता के अनुसार हेमाद्रि स्नान आत्मशुद्धि और पूर्व में हुए कर्मों के प्रायश्चित का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पुराने यज्ञोपवीत का विधिपूर्वक त्याग किया गया आचार्यों द्वारा अभिमंत्रित किए गए नए यज्ञोपवीत धारण कराए गए इस दौरान उपस्थित लोगों ने सद्कर्म धार्मिक आचरण और वैदिक परंपराओं के पालन का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म सनातन वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण संस्कार है जिसमें आत्मशुद्धि प्रायश्चित और नए संकल्प के माध्यम से व्यक्ति को अपने आचरण को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रमेशचंद्र पटैरिया ने की इस अवसर पर बृज मोहन तिवारी खैरी राम सिया आचार्य राघवराम मिश्रा कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र तिवारी मोहनदास नगाइच अनिरुद्ध मिश्रा राघवेंद्र तिवारी सुशील दूरवार राजेश दीक्षित नरेश पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी प्रियाशरण नगाइच रुचिर गोस्वामी श्री नारायण दीक्षित राजेंद्र बबेले शिव नरेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे आयोजन श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
Follow Samachar24