फिरोजाबाद जिला कारागार में बंद भाईयों से मिलने पहुंची बहने
Gargachary Times
28 August 2026, 20:54
42 views
Firozabad
भाइयों के कलाई में राखी बाँध कर जब बहने लौट रही थी तभी बहनों की आँखों में आँशु झलकते नजर आये रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार का एक अटूट रिस्ता है जो जिला कारागार में बंद भाइयों से मिलने दूर दराज से राखी बाँधने आईं है
जेल में किसी का भाई बंद है तो किसी का बेटा तो किसी का पति है रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपनों की याद में बहने बड़ी उम्मीद के साथ लम्बी लाइन में लगी है
वहीं जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया जो बहनें भाइयों से मिलने जिला कारागार में आ रहे हैं और इधर बारिश का मौसम भी है तो उनके लिए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था भी की गई है।सुबह से ही बहनों की भाइयों से मिलने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है अभी तक 800 बहने अपने भाइयों से मिल चुकी है औऱ भाई बहन का मिलन जारी है।सुरक्षा के चलते बाहर से सिर्फ राखी ले जाने की अनुमति होगी जबकि मिष्ठान की व्यवस्था जेल परिसर में ही की गई है।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है