Loading...

चोरी के माल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पायल-कंगन समेत नकदी बरामद

Gargachary Times 28 August 2026, 20:55 76 views
Firozabad
चोरी के माल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पायल-कंगन समेत नकदी बरामद
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो जोड़ी पायल, दो कंगन, सफेद धातु की एक हाय, पीली धातु की एक हाय तथा तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना खैरगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 194/2026 में वांछित आरोपी उमेश पुत्र राज बहादुर सिंह निवासी नगला डहर, थाना खैरगढ़, फिरोजाबाद को नगला डहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ।बरामद सामान में दो जोड़ी सफेद धातु की पायल, दो सफेद धातु के कंगन, एक सफेद धातु की हाय, एक पीली धातु की हाय और तीन हजार रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना खैरगढ़ में धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विनीत दांगी, उपनिरीक्षक परविन्दर सिंह तथा कांस्टेबल आलोक कुमार और अजय दुबे शामिल रहे।
Follow Samachar24