Loading...

स्कूल के बच्चों ने एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी को बांधी राखी

Gargachary Times 29 August 2026, 09:14 20 views
Mathura
स्कूल के बच्चों ने एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी को बांधी राखी
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रजाक्ता त्रिपाठी को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश दिया। बच्चों ने एसडीएम को राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों के साथ रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम सौहार्द और आत्मीयता से भरपूर रहा। एसडीएम ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Follow Samachar24