Loading...

हाथरस रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत;, बाइक सवार गंभीर

Gargachary Times 29 August 2026, 20:43 41 views
Mathura
हाथरस रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत;, बाइक सवार गंभीर
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के हाथरस रोड पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार ने पैदल जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुथरिया निवासी पदम सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार सोनवीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने पदम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे कोमल सिंह ने बताया कि वह बिचपुरी में पंचर की दुकान करता है। शुक्रवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह किसी काम से बिरहना गांव जा रहा था। उसने अपने पिता को घर जाने के लिए भेज दिया था। इसी दौरान हाथरस रोड पर बाइक सवार ने पदम सिंह को टक्कर मार दी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Follow Samachar24