मथुरा के थाना राया क्षेत्र में गांव पिरसुआ के समीप बॉम्बे की पटरी किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप
Gargachary Times
29 August 2026, 20:45
6 views
Mathura
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में गांव पिरसुआ के समीप बॉम्बे की पटरी किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव पड़ादेखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरशिनाख्त कराई, जिसमें मृतक की पहचान देवेंद्र पुत्र सोनवीर निवासी नगला दुर्जिया, सादाबाद हाथरस के रूप में हुई। घटनास्थल के पास पुलिस को एक क्षतिग्रस्त बाइक और एक बैग भी मिला है
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।