मक्खनपुर पुलिस ने 449 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
29 August 2026, 20:50
27 views
Firozabad
फिरोजाबाद। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मक्खनपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 449 ग्राम गांजा और 3,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने बिल्टीगढ़ रोड मक्खनपुर स्थित कब्रिस्तान के बगल में खोखे के पास से अभिषेक पुत्र वीरेंद्र निवासी बबाइन, थाना खैरगढ़, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 449 ग्राम अवैध गांजा तथा 3,700 रुपये बरामद हुए।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0सं0 240/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद, थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक भूपाल सिंह, उपनिरीक्षक रामशरण सिंह तथा कांस्टेबल महेश कुमार, पवन कुमार, उमेश कुमार और शान्तनु चौहान शामिल रहे।