Loading...

खेल दिवस पर हॉकी समेत विभिन्न खेलों का आयोजन, डीपीएस ने जीता रोमांचक मुकाबला

Gargachary Times 29 August 2026, 20:51 21 views
Firozabad
खेल दिवस पर हॉकी समेत विभिन्न खेलों का आयोजन, डीपीएस ने जीता रोमांचक मुकाबला
फिरोजाबाद। मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला खेल कार्यालय फिरोजाबाद और डेल्ही पब्लिक स्कूल के संयुक्त सहयोग से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला खेल कार्यालय एवं डेल्ही पब्लिक स्कूल परिसर में जूनियर हॉकी मैच के साथ साइकिल रेस, बास्केटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हॉकी मुकाबला जिला खेल कार्यालय एवं स्टेडियम की टीम तथा डेल्ही पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंत में डेल्ही पब्लिक स्कूल की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार ने प्रतियोगिताओं में शामिल सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और प्रिंट मीडिया का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।आयोजन में जिला ओलंपिक संघ के प्रदीप भारद्वाज सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24