Loading...

गीता शाक्य के ब्रज क्षेत्र प्रभारी बनने पर संतोष कुमार सैन ने दी बधाई

Gargachary Times 29 August 2026, 21:02 39 views
Firozabad
गीता शाक्य के ब्रज क्षेत्र प्रभारी बनने पर संतोष कुमार सैन ने दी बधाई
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के निवर्तमान जिला सह संयोजक कुँवर संतोष कुमार सैन ने उनसे भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। कुँवर संतोष कुमार सैन ने कहा कि गीता शाक्य के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभव से भाजपा ब्रज क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगी। उनके नेतृत्व से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। संतोष कुमार सैन ने कहा कि गीता शाक्य के नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा ब्रज क्षेत्र की सभी सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास जीतने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर संतोष कुमार सैन ने गीता शाक्य के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Follow Samachar24