Loading...

आवल खेड़ा में सवर्ण समाज की बड़ी बैठक, यूजीसी रोलबैक और आरक्षण संशोधन को लेकर बैठक

Gargachary Times 30 August 2026, 19:50 43 views
Agra
आवल खेड़ा में सवर्ण समाज की बड़ी बैठक, यूजीसी रोलबैक और आरक्षण संशोधन को लेकर बैठक
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा आगरा आवल खेड़ा स्थित बांके बिहारी मैरिज होम में रविवार को सवर्ण समाज की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य मुद्दा यूजीसी रोलबैक और आरक्षण संशोधन रहा, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बैठक में आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण लागू करने की जोरदार मांग उठाई गई। आरक्षण संशोधन और यूजीसी एक्ट का विरोध बैठक के दौरान वक्ताओं और सामान्य वर्ग के लोगों ने अपने विचार रखते हुए सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। सभा में कड़ा रुख अपनाते हुए यह अपील की गई कि जो जनप्रतिनिधि या दल सवर्ण समाज के हक और उनके बच्चों के भविष्य की लड़ाई नहीं लड़ेगा, समाज चुनावों में उसका बहिष्कार करेगा और उन्हें वोट नहीं देगा। 1 सितंबर को तहसील एत्मादपुर में ज्ञापन की रणनीति आगामी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन को तेज करने के लिए बैठक में ठोस रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि आगामी 1 सितंबर को क्षेत्र के तमाम लोग एत्मादपुर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। प्रमुख रूप से ये लोग रहे मौजूद बैठक में हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: शिशुपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सोरज सिंह, बच्चू सिंह रामेश्वर सिंह, रोतेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह दलवीर सिंह ध्रुव सिंह, रविंद्र सिंह फूल सिंह गिर्राज सिंह, वीरेंद्र जैन दुष्यंत सिंह उर्फ बंटी, विजेंद्र चौहान, पंडित श्याम शर्मा अंशुमन शास्त्री, अंशुमन ठाकुर, ललित राणा, रवि त्यागी, प्रियकांत, हरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह लाल कुमार आश कुमार ठाकुर, रोहित दीपक शर्मा गजेंद्र सिंह, कैलाश सिंह मानवेंद्र तुलसी गौरव सौरव सिंह, मयंक, रामू, रिंकू, शंकर, देलेश ओंकार पंकज प्रभात, प्रशांत ओमपाल सिंह सहित हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए।
Follow Samachar24