Loading...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

Gargachary Times 30 August 2026, 20:48 82 views
Firozabad
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने रविवार को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष पुत्र रमाशंकर, निवासी प्रकाशनगर, लाइनपार गढ़ी चांदनी, थाना एत्माद्दौला, जिला आगरा, उम्र करीब 23 वर्ष को बरी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि मामले में थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 413/26 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले से संबंधित पीड़िता की सकुशल बरामदगी भी कर ली है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार और कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24