Loading...

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, शिकोहाबाद पुलिस की कार्रवाई

Gargachary Times 1 September 2026, 21:22 5 views
Firozabad
गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, शिकोहाबाद पुलिस की कार्रवाई
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकोहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को ग्राम जलालपुर से मुखबिर की सूचना पर दबोचा। पुलिस के अनुसार थाना शिकोहाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 676/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में ग्राम जलालपुर निवासी नीलेश कुमार पुत्र मुल्तान सिंह, रवि पुत्र मुल्तान सिंह और नितिन उर्फ सोनू पुत्र प्रमोद सिंह वांछित चल रहे थे।पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम जलालपुर में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों के खिलाफ वर्ष 2026 में धारा 191(2), 191(3), 109(1) बीएनएस तथा धारा 115(2), 118(1), 352, 351(2), 125 बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक ऋषभ देव भारद्वाज, उपनिरीक्षक रमेशचंद्र सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24