Loading...

मकान की रखवाली कर रहे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मकान मालिक पर मारपीट का लगाया आरोप

Gargachary Times 1 September 2026, 21:24 39 views
Firozabad
मकान की रखवाली कर रहे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मकान मालिक पर मारपीट का लगाया आरोप
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पालीवाल चौराहे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मकान की रखवाली के लिए रह रहे एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है।परिजनों का आरोप है कि मकान स्वामी द्वारा अशोक के साथ मारपीट की गई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने बीते दिन उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन मृतक का शव लेकर मकान स्वामी के गेट पर पहुंच गए और वहां शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष परिजन तथा अन्य लोग मौजूद रहे। तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और पुलिस-प्रशासन के बीच बातचीत का दौर जारी है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच में जुटी है।
Follow Samachar24