आगरा एत्मादपुर में UGC 2026 के विरोध में उप जिलाधिकारी एत्मादपुर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने आए सर्वण समाज के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कर्मी ने बजाई लाठी
Gargachary Times
1 September 2026, 21:25
40 views
Agra
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा
आगरा एत्मादपुर वाईसी की कुलदेवी मां आशापूर्णा मंदिर बमान गांव से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर चौकड़ा आंवल खेड़ा बरहन मितावली होते हुए एत्मादपुर तहसील पहुंच काले कानून के खिलाफ उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देना। एत्मादपुर में घुसते ही रेलवे पुल के नीचे पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली ईंटों से भर तोला लगाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद गुस्सा ही भीड़ एत्मादपुर मुख्यालय की ओर बढ़ते जा रहे थे तभी एक पुलिसकर्मी ने खंदौली चौराहे पर मैक्स गाड़ी की चाबी निकाल ली जिसके के बाद खंदौली चौराहे और बरहन रोड पर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि करीब 1500 से अधिक लोग राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए तहसील पहुंचे थे। इसी दौरान तहसील परिसर में एक पुलिसकर्मी से लोगों की तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि नोकझोंक के बाद पुलिसकर्मी ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाठीचार्ज के दौरान एसीपी एत्मादपुर मौके पर मौजूद थे। एसीपी ने पुलिसकर्मी को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पुलिसकर्मी को एक अधिवक्ता के चेंबर में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि उस वक्त भीड़ काफी आक्रोशित हो गई थी।
घटना के बाद लोग तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक धरना देने के बाद प्रदर्शनकारी एत्मादपुर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और करीब आधे घंटे तक धरना देकर हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी दोबारा एत्मादपुर तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसे निलंबित किया जाए। इसके बाद राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही जा रही है। वहीं, कई अन्य सवर्ण समाज के संगठनों ने उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम अपना ज्ञापन सौंप दिया है, जबकि कुछ संगठन अभी भी तहसील परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लाठीचार्ज के दौरान एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद थे और उन्हें भी लाठियां पड़ी। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं कई युवा पुलिस द्वारा भांजी गई लाठियां से घायल हुए हैं।
इस दौरान कई सवर्ण समाज के संगठन और उसके पदाधिकारी मौजूद रहे।