Loading...

टूंडला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी की शराब और तमंचे समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 2 September 2026, 20:49 39 views
Firozabad
टूंडला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी की शराब और तमंचे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
टूंडला। थाना टूंडला पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 47 टेट्रा पैक देशी शराब, एक अवैध तमंचा 315 बोर और 1,750 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद नकदी चोरी की शराब बेचकर अर्जित की गई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला गोला गांव जाने वाले रास्ते के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौहर सिंह पुत्र जगन्नाथ प्रसाद, निवासी हिमायूंपुर नगला पचिया, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद तथा बॉबी पुत्र पुन्नीलाल, निवासी ग्राम लहरा, थाना सौरो, कासगंज, हाल निवासी थाना दक्षिण क्षेत्र फिरोजाबाद के रूप में हुई है।मामला थाना टूंडला में दर्ज मुकदमा संख्या 338/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस से संबंधित बताया गया है। बरामद अवैध तमंचे के आधार पर आरोपी बॉबी के खिलाफ थाना टूंडला में मुकदमा संख्या 427/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मौहर सिंह के खिलाफ पूर्व में चोरी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जबकि बॉबी के खिलाफ सिरसागंज थाने में चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, अंकित कुमार समेत थाना टूंडला पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24