Loading...

टूंडला बार एसोसिएशन चुनाव में भंवर सिंह सोलंकी बने अध्यक्ष, 15 वोटों से दर्ज की जीत

Gargachary Times 2 September 2026, 20:51 37 views
Firozabad
टूंडला बार एसोसिएशन चुनाव में भंवर सिंह सोलंकी बने अध्यक्ष, 15 वोटों से दर्ज की जीत
टूंडला। फिरोजाबाद की तहसील टूंडला में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। शाम 4:30 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कराई गई। मतगणना के परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भंवर सिंह सोलंकी को 65 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिलीप पचौरी को 50 वोट मिले। वहीं माधव बघेल को 6 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भंवर सिंह सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप पचौरी को 15 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं सहसचिव पद पर अवनीश पाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 53 वोटों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर भी विजेता प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 39 वोटों से हराकर जीत हासिल की। सचिव पद के उम्मीदवार अवनीश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर जीत के बाद उनकी प्राथमिकताओं और अधिवक्ताओं के हित में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, बार की व्यवस्थाओं में सुधार और अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने की बात कही। चुनाव परिणाम के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा।
Follow Samachar24