ब्रज साहित्य न्यास परिषद द्वारा नंदू दास जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन
Gargachary Times
3 September 2026, 20:16
34 views
Mathura
गोवर्धन - ब्रज साहित्य परिषद न्यास के तत्वावधान में नन्द दास जी की साधना स्थली मनसा देवी गोवर्धन पर नन्द दास जी की जयंती राधा गोविंद पाठक की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ संतोष अनजाना द्वारा सरस्वती वन्दना के द्वारा किया गया। गोपाल प्रसाद उपाध्याय ने नन्द दास जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए काव्य पाठ किया। सुरेश चंद शास्त्री ने गिरिराज जी एवं राधारानी पर कविता सुना वातावरण भक्तिमय बना दिया। अनिल कुमार अनल ने नन्द दास जी पर कविता सुना वातावरण को सुरभित कर दिया। अध्यक्षता करते हुए राधा गोविंद पाठक ने ब्रजभाषा में गीत सुनाये तो वातावरण आनन्द प्रदान करता हुआ प्रतीत होता रहा। संचालन कवि हरि बाबू ओम ने किया साथ ही ब्रज को संदर्भित करते हुए गीत सुनाये।रवि शर्मा गोवर्धन, कन्हैया जतीपुरा के साथ साथ परिक्रमार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मनसा देवी सेवायत हरे कृष्ण शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। परिषद के पदाधिकारियों ने आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया।