आगरा में UGC Act 2026 के विरोध में बनेगा 'स्वर्ण समाज संगठन', 4 सितंबर को होगा रूपरेखा और पदाधिकारियों का ऐलान
Gargachary Times
3 September 2026, 20:25
46 views
Agra
आगरा: केंद्र सरकार के UGC Act 2026 के विरोध में स्वर्ण समाज अब और अधिक आक्रामक रुख अपनाने जा रहा है। काले कानून के खिलाफ संघर्ष को धार देने और एक मजबूत रणनीति तैयार करने के लिए अब एक नए संगठन 'स्वर्ण समाज संगठन' का गठन किया गया है। आगामी 4 सितंबर को आंवल खेड़ा में होने वाली बैठक में इस संगठन के नाम, कमेटी और सभी पदाधिकारियों के नामों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
संघर्ष को दी जाएगी नई दिशा
आंदोलनकारियों का कहना है कि यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में अब व्यापक स्तर पर संघर्ष और आंदोलन किए जाएंगे। सरकार जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लेती, तब तक स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एत्मादपुर क्षेत्र में हाल ही में हुए घटनाक्रम के बाद समाज के युवाओं और प्रबुद्धजनों में एकजुटता बढ़ती जा रही है, जिसे अब एक संगठित रूप दिया जा रहा है।
बैठक में शामिल रहे प्रमुख गणमान्य लोग
आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने और संगठन के विस्तार को लेकर हुई चर्चा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहे: गिर्राज सिंह अशोक सिंह
पवन ठाकुर (एटा से) अंशुमान शास्त्री अंशुमान ठाकुर, राघवेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजपूत (सिंगर) एम.एस. ठाकुर, राकेश फौजी, पवन सिंह, आश कुमार सिंह, शीलू सिंह,सत्येंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, फूल सिंह, मानवेंद्र सिंह मयंक सिंह गौरव सिंह, मोनू सिंह, गुंजन सिंह अश्वनी सिंह पंकज सिंह, देलेश सिंह भोला सिंह,ऋषि सिंह, नितिन,भोला चौधरी, प्रशांत सिंह ओमवीर सिंह अ
शिवम सिंह, विवेक, बिट्टू आदि सर्वण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 4 सितंबर को होगी अगली अहम बैठक संगठन के आगामी कार्यक्रमों और आंदोलन की तारीख तय करने के लिए 4 तारीख को आंवल खेड़ा में एक और बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में 'स्वर्ण समाज संगठन' के बैनर तले होने वाले बड़े आंदोलन की तिथि की घोषणा की जाएगी और कमेटी के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के नामों को भी सार्वजनिक किया जाएगा।