Loading...

रसूलपुर पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 3 September 2026, 20:25 41 views
Firozabad
रसूलपुर पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरी चौराहे के पास घेराबंदी कर विजेन्द्र पुत्र लाखन सिंह निवासी किराये का मकान, बड़ा मिर्जा नगला, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में मुकदमा संख्या 449/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व भी थाना उत्तर फिरोजाबाद में वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार और कांस्टेबल मनु शामिल रहे।
Follow Samachar24