Loading...

टूंडला पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 3 September 2026, 20:26 27 views
Firozabad
टूंडला पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। अवैध शस्त्रों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने बन्ना रोड स्थित निर्मल आवासीय कॉलोनी के पास घेराबंदी कर कुर्बान पुत्र सलीम निवासी लाल मस्जिद का नगला धनौली, थाना मलपुरा, जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। मामले में थाना टूंडला पर मुकदमा संख्या 430/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगरा जीआरपी में चोरी, माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट तथा आर्म्स एक्ट समेत पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक जतिनपाल, कांस्टेबल नरेन्द्र और कांस्टेबल संतोष शामिल रहे।
Follow Samachar24