Loading...

आबकारी विभाग ने शिकोहाबाद में शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

Gargachary Times 3 September 2026, 20:27 27 views
Firozabad
आबकारी विभाग ने शिकोहाबाद में शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को शिकोहाबाद क्षेत्र में फुटकर देशी मदिरा दुकानों, कंपोजिट शॉप एवं मॉडल शॉप का निरीक्षण किया। उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने स्टाफ के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकानों के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुरूप ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने और यूपीएमएल 100 एमएल धारिता में पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने, पॉस मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने को कहा गया। आबकारी टीम ने दुकानों के आसपास भी विशेष रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने संचालकों को आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप दुकान संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24