Loading...

सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Gargachary Times 3 September 2026, 20:31 51 views
Mathura
सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। थाना सदर क्षेत्र में गोकुल बैराज के पास गुरुवार को एक सब-इंस्पेक्टर द्वारा सर्विस पिस्टल से आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पंकज कुमार ने सर्विस पिस्टल गुरुवार को ही जारी करवाई थी और इसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पीछे आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया गया है कि मृतक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी भी मथुरा जनपद में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और थाना सदर में पोस्टेड हैं। घटना की सूचना के बाद वह भी मौके पर पहुंचीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Follow Samachar24