Loading...

लाइनपार पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

Gargachary Times 4 September 2026, 20:29 6 views
Firozabad
लाइनपार पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
फिरोजाबाद। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुन्नेश पुत्र हरगोविन्द निवासी अजीत गार्डन के सामने नगला विश्नू, थाना लाइनपार को वाजिदपुर अंडरपास से ठार कठेंगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना लाइनपार में मु0अ0सं0 203/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2011 से लेकर 2026 तक चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें थाना दक्षिण, थाना उत्तर, थाना लाइनपार और जीआरपी टूंडला व फिरोजाबाद से संबंधित मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य, उपनिरीक्षक इन्द्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, रिजर्व कांस्टेबल आनंद यादव और विकास कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24