Loading...

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, फिरोजाबाद में EVM-VVPAT की FLC शुरू

Gargachary Times 4 September 2026, 20:33 43 views
Firozabad
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, फिरोजाबाद में EVM-VVPAT की FLC शुरू
फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जांच सिविल लाइन कलेक्ट्रेट, दबरई स्थित परिसर में इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जा रही है।प्रशासन के अनुसार प्रत्येक निर्वाचन से पहले चुनाव में इस्तेमाल होने वाली EVM और VVPAT की जांच एवं परीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया जाता है। केवल FLC में सफल पाए जाने वाली मशीनों को ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाता है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यह प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से कार्य समाप्ति तक चलेगी। FLC के दौरान मशीनों की तकनीकी जांच और परीक्षण निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाएगी। प्रशासन ने FLC को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी किए जाने का दावा किया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को भी FLC प्रक्रिया के अवलोकन के लिए अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए 27 और 29 अगस्त 2026 को राजनीतिक दलों को लिखित रूप से पत्र भेजे गए थे। संबंधित दलों के राज्य मुख्यालयों द्वारा पत्र प्राप्त होने की पुष्टि भी की जा चुकी है।
Follow Samachar24