Loading...

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Gargachary Times 5 September 2026, 20:20 51 views
Firozabad
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
फिरोजाबाद। अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में शनिवार को थाना दक्षिण पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गिरजाशंकर पुत्र राजू, निवासी टावर वाली गली, हिमायूंपुर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण में मुकदमा अपराध संख्या 934/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक गुलफाम, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, प्रभूदयाल और ओमकार सिंह शामिल रहे।
Follow Samachar24