Loading...

तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

Gargachary Times 5 September 2026, 20:21 42 views
Firozabad
तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव
नंद किशोर की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शवफिरोजाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के हरी सिंह का नगला गांव में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे बाद शनिवार को तालाब में बालक का शव उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि पांच वर्षीय नंद किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब गया था। परिजनों द्वारा बालक की तलाश की जा रही थी। करीब 24 घंटे बाद तालाब में शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची जसराना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Follow Samachar24