Loading...

ईमानदार मुख्य आरक्षी ने लौटाया मोबाइल और 10 ग्राम सोने का सिक्का

Gargachary Times 5 September 2026, 20:21 37 views
Firozabad
ईमानदार मुख्य आरक्षी ने लौटाया मोबाइल और 10 ग्राम सोने का सिक्का
फिरोजाबाद। थाना उत्तर में तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में मिले मोबाइल फोन और उसके कवर में रखा 10 ग्राम वजन का सोने का सिक्का उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल लौटा दिया। जानकारी के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती, जैन मंदिर निवासी त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे मोटरसाइकिल से शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी जेब से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया। मोबाइल के कवर में 10 ग्राम वजन का सोने का सिक्का भी रखा हुआ था।इसी दौरान थाना उत्तर में तैनात मुख्य आरक्षी 409 राकेश कुमार को रास्ते में मोबाइल पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित रखते हुए उसके वास्तविक स्वामी की जानकारी जुटाई और उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर रवि त्यागी और मुख्य आरक्षी राकेश कुमार ने मोबाइल फोन तथा कवर में सुरक्षित सोने का सिक्का त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार को सकुशल सुपुर्द कर दिया।कीमती सामान वापस मिलने पर त्रिलोकी नाथ बेहद खुश हुए। उन्होंने फिरोजाबाद पुलिस और मुख्य आरक्षी राकेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।पुलिस विभाग के अनुसार, पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही ईमानदारी, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों के साथ आमजन की सहायता तथा पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Follow Samachar24