Loading...

शिक्षक विद्यार्थियों को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य करते हैं: राम करण शाक्य

Gargachary Times 5 September 2026, 20:23 44 views
Firozabad
शिक्षक विद्यार्थियों को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य करते हैं: राम करण शाक्य
शिकोहाबाद। कुशवाहा जिला सभा जनपद फिरोजाबाद के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम असुआ में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि इटावा निवासी राम करण शाक्य ने कहा कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य करता है। शिक्षक अपने छात्र के साथ कुम्हार की तरह रहता है और धीरे-धीरे उसकी कमियों को खूबियों में बदलकर उसके व्यक्तित्व को निखारता है।विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व डीजीसी कोमल सिंह ने कहा कि बालक को जन्म भले ही माता-पिता देते हैं, लेकिन जीवन जीने का सही तरीका और संस्कार शिक्षक ही सिखाता है। भाजपा जिलामंत्री स्नेहलता एवं मंडल अध्यक्ष अनार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक मोमबत्ती के समान होता है, जो स्वयं जलकर विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है और उत्कृष्ट समाज के निर्माण में योगदान देता है।डॉ. प्रांजलि कुशवाह 'प्रज्ञान' ने कहा कि भारत की भूमि सदैव गुरुओं की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि खंडित भारत को अखंड करने का स्वप्न भी एक गुरु ने अपने शिष्य के माध्यम से पूरा किया था। ऐसे में जीवन में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के साथ-साथ बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष कुशवाहा ने की। कुशवाहा जिला सभा के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन राजू कुशवाहा ने किया।इस अवसर पर बंटू कुशवाहा, रामू, रवीश, नरेंद्र, विक्रम, ज्ञान सिंह, मोहित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Follow Samachar24