सामाजिक समरसता महासम्मेलन की तैयारी को लेकर मंत्री होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने की बैठक, दीपावली बाद आगरा में होगा भव्य महासम्मेलन
Gargachary Times
5 September 2026, 20:41
42 views
Agra
स्थित सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित सामाजिक समरसता महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में संपूर्ण आगरा जनपद के स्वजातीय बंधुओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। मंत्री जी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से प्रस्तावित सामाजिक समरसता महासम्मेलन हेतु
सुझाव लिए।
सामाजिक समरसता महासम्मेलन के भव्यता के साथ सफल,सकुशल संपादित करने हेतु स्थान, समय, आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए जाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
सभी के प्राप्त सुझावों पर सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि दीपावली के बाद आगरा में एक भव्य सामाजिक समरसता महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस निर्णय पर अपनी सहर्ष सहमति व्यक्त की।
सभी स्वजातीय बंधुओं ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वे सभी अभी से जुटकर संपर्क अभियान चलाकर जनसमर्थन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में आगरा जनपद की समस्त तहसीलों - आगरा सदर, एत्मादपुर, खेरागढ़, किरावली, फतेहाबाद, बाह सहित सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।