मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और अव्यवस्थाओं से ग्रामीण परेशान, अधिकारी बे सुध
Gargachary Times
6 September 2026, 21:03
186 views
Mathura
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।
जनपद मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव समेत अन्य समस्याओं से लोग काफी परेशान है।
कई गांवों में रास्तों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
पानी गांव की गलियों और मुख्य रास्तों पर जमा होने से कीचड़ की समस्या पैदा हो गई है।
ऐसे रास्तों से बुजुर्ग और महिलाओं सहित छोटे छोटे बच्चों को निकलने में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
कई गांव में नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण पानी की निकासी बाधित है।
ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के साथ-साथ टूटी सड़क, गंदगी, कीचड़ नालियों की सफाई न होना ऐसी तामम समस्याओं से ग्रामीण काफी परेशान है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब और पोखर वर्षो से खुदाई,सफाई नहीं हुई है। पोखर में सफाई, खुदाई, न होने से काफी सिल्ट जमा हो गई है, सिल्ट से पोखर रोड,सड़क के लेवल में हो गई है। और जल कुंभी भी पैदा हो गई है,और बुरी बदबू भी आती है।
गांवों में बनी कीचड़ और गंदगी की समस्या से मच्छर भी पनप रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को बीमारी का डर सताने लगा है।
जलभराव की समस्या से परेशान महरौली गांव की तमाम महिलाओं ने
एक दिन गोवर्धन तहसील में थाली बर्तन बजाकर प्रदर्शन कर प्रशासन को जगाने की की थी, लेकिन प्रशासन अभी भी सोया हुआ। कई गांव में समस्या लगातार बनी हुई है।
वही बारिश का मौसम भी है। ऐसे मौसम में ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं को लेकर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
न संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के कोई निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों ने गांव में बनी गंदगी और साफ सफाई की समस्या के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है।
लेकिन ऐसी दफ्तर में बैठने वाले अधिकारी कहां इन ग्रामीणों की समस्या सुनते हैं और समझते हैं।
वही गांव में सफाई कर्मचारियों की भी जमकर मनमानी चल रही है। सफाई कर्मचारी गांव में नियमित सफाई नहीं कर रहे हैं। जिसको लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और पंचायत सचिव की लापरवाह दिखाई दे है जो इस और ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।