Loading...

आगरा में UGC Act Rollback ( यूजीसी रेगुलेशन ) के विरोध में सामान्य वर्ग की महापंचायत, पुल के नीचे गूंजा विरोध

Gargachary Times 6 September 2026, 21:18 38 views
Agra
आगरा में UGC Act Rollback ( यूजीसी रेगुलेशन ) के विरोध में सामान्य वर्ग की महापंचायत, पुल के नीचे गूंजा विरोध
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा एत्मादपुर/आगरा।यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को एत्मादपुर के कुबेरपुर स्थित एक्सप्रेसवे पुल के नीचे सामान्य वर्ग की महापंचायत हुई। महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग पहुंचे। वक्ताओं ने यूजीसी के फैसले के विरोध में आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की और सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। महापंचायत की अध्यक्षता एमएस ठाकुर ने की। एमएस ठाकुर और अंशुमन ठाकुर ने समाज की प्रमुख मांगों को सामने रखते हुए यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि मांगों की अनदेखी किए जाने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। महापंचायत में आगे सितंबर में होने वाले आंदोलन की रणनीति पर भी मंथन किया गया। समाज के लोगों ने आगे की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने के लिए एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर भी लोगों में नाराजगी दिखाई दी।प्रदर्शनकारियों ने आगरा के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से मौके पर पहुंचकर महापंचायत में समाज की बात सुनने की मांग की। साथ ही अधिकारियों से ज्ञापन लेकर उसे केंद्र सरकार तक पहुंचाने और केंद्र के स्तर पर समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता कराने की मांग रखी गई।समाज की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं का कहना था कि यदि सरकार बातचीत के लिए तैयार होती है तो आंदोलन के मुद्दों पर संवाद के जरिए रास्ता निकाला जा सकता है।महापंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। पुल के नीचे धरना स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं इंटेलिजेंस एलआईयू की टीम भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे है। प्रदर्शनकारियों ने धरना अनिश्चितकालीन समय तक जारी रखने का ऐलान किया।महापंचायत के जरिए सामान्य वर्ग ने साफ कर दिया कि यूजीसी बिल के मुद्दे पर आंदोलन अभी थमने वाला नहीं है।अब निगाहें आगे होने वाले प्रस्तावित आंदोलन और प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर उठाए जाने वाले कदम पर टिकी हैं।
Follow Samachar24