2027 में भाजपा की यूपी से हो जाएगी विदाई: अक्षय यादव
Gargachary Times
6 September 2026, 21:23
49 views
Firozabad
फिरोजाबाद। सपा सांसद अक्षय यादव रविवार को शिकोहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए राजकुमार यादव के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटना की जानकारी ली। इस दौरान सांसद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।अक्षय यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में विवाद और झगड़े कराकर सत्ता हासिल करने की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को गलतफहमी है कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार उसकी सरकार बनेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रदेश से विदाई हो जाएगी। भाजपा जहां से आई थी, 2027 में वहीं चली जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा यूपी में बनाए गए प्रभारी भी प्रदेश से विदा हो जाएंगे।हनुमान अंश फिल्म पर बोले सांसद
हनुमान अंश फिल्म को लेकर पूछे गए सवाल पर अक्षय यादव ने कहा कि बाबा नीम करौली फिरोजाबाद से निकलकर वहां पहुंचे हैं। लोगों की उनके प्रति आस्था है। जिन लोगों की बाबा नीम करौली में आस्था है, हम उनकी आस्था का सम्मान करते हैं।कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों को देखा जाए तो महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले प्रदेश में काफी अधिक हैं।जंतर-मंतर की घटना पर भी रखी बात
जंतर-मंतर की घटना को लेकर सांसद ने कहा कि जो लोग पहले अपनी बात खुलकर नहीं रखते थे, वे अब आगे आकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। छात्रों ने घरों से निकलकर जिस तरह सरकार के सामने अपनी बात रखी, उसका परिणाम भी सामने आया है। मीडिया को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का बड़े चैनलों पर प्रभाव रहा है और चैनल मालिकों पर दबाव रहता था, लेकिन अब कई चैनल जनता की आवाज उठाना शुरू कर रहे हैं।