राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का फिरोजाबाद में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
Gargachary Times
6 September 2026, 21:24
58 views
Firozabad
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) की ओर से रविवार को कोटला रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश, मंडल, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और समर्थक शामिल हुए। संगठन ने सम्मेलन के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन विस्तार को लेकर अपनी रणनीति सामने रखी।
कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट, का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी महाराज, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य कविता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामाशंकर पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने UGC Roll Back के मुद्दे पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की। उन्होंने सामान्य वर्ग के लिए प्रभावी आयोग के गठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर संगठन को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा संत अंतर्राष्ट्रीय सुशील जी महाराज, वृंदावन धाम ने की। उन्होंने हिंदुत्व और सनातन को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं कविता तिवारी ने महिला सुरक्षा एवं नारी सम्मान, विश्वदीप अवस्थी ने संगठन विस्तार और रामाशंकर पांडेय ने व्यापारियों एवं किसानों की समस्याओं को लेकर विचार रखे।
युवा कवि विष्णु उपाध्याय और अंतर्राष्ट्रीय कवि लटूरी लट्ठवरिष्ठ ने काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह भरा। उपाध्यक्ष सर्वेश उपाध्याय, जिला महासचिव विपिन शर्मा और युवा जिला अध्यक्ष शोभित भारद्वाज ने भी संगठन की आगामी भूमिका पर विचार रखे।
इस दौरान युवा नेता एवं समाजसेवी सौरभ लहरी ने 100 से अधिक समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। संगठन पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
अंत में जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व, पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा कार्यकर्ताओं और सम्मेलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन सभी वर्गों को साथ लेकर समानता की राजनीति करेगा और गांव-गांव, बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।