Loading...

शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार बैटरियों समेत दो गिरफ्तार

Gargachary Times 6 September 2026, 21:25 47 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार बैटरियों समेत दो गिरफ्तार
शिकोहाबाद थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक थाना शिकोहाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 698/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना की जांच के दौरान प्रकाश में आए दो वांछित आरोपियों को बोझिया कट से पहले कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के पास एनएच-19 हाईवे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र समीउद्दीन और सुमित पुत्र असरफी लाल, निवासीगण उरमुरा किरार, थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के रूप में हुई।पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की गई चार नीले रंग की Eastman PREMIUM मार्का बैटरियां बरामद कीं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।बताया गया कि 24/25 अगस्त की रात वादी ने अपने दो ई-रिक्शा घर के सामने बाउंड्रीवाल के बाड़े में चार्जिंग पर लगाए थे। सुबह दोनों ई-रिक्शा की चार बैटरियां गायब मिलीं। इसके बाद 5 सितंबर को पुलिस को सूचना दी गई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, उपनिरीक्षक जहीर हुसैन, हेड कांस्टेबल उदयप्रताप सिंह, कांस्टेबल भवतोष कुमार, राहुल कुमार और मुकुल शामिल रहे
Follow Samachar24